Wednesday, 24 November 2021

कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का उपाय

 






वैदिक ज्योतिष् के अनुसार चंद्रमा व्यक्ति के जीवन को सबसे अधिक प्रभावित करता है. चंद्रमा का संबंध मन से है. अगर ये जन्मकुंडली में खराब अवस्था में आ जाए तो व्यक्ति का जीवन मुश्किलों से भर देता है. चंद्रमा की अशुभता को दूर करना बहुत ही जरूरी हो जाता है. चंद्र ग्रह को कर्क राशि का स्वामित्व प्राप्त है और यह वृषभ राशि में उच्च का होता है। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। और इस शुक्रवार कार्तिक पूर्णिमा के उपाय विशेष फलदायक बन जाते है. कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का शुभ संयोग बन रहा है.

हिंदू धर्म में पूर्णिमा का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है. प्रत्येक वर्ष 12 पूर्णिमाएं होती हैं. जब अधिकमास या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर 13 हो जाती है. कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन कृतिका में शिव शंकर के दर्शन करने से सात जन्म तक व्यक्ति ज्ञानी और धनवान होता है. इस दिन चन्द्र जब आकाश में उदित हो रहा हो उस समय शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा इन छ: कृतिकाओं का पूजन करने से शिव जी की प्रसन्नता प्राप्त होती है. . इस बार कार्तिक पूर्णिमा 19 नंवबर, 2021शुक्रवार के दिन पड़ रही है.
🔱कार्तिक पूर्णिमा समय 🔱
• कार्तिक पूर्णिमा शुक्रवार, नवम्बर 19, 2021 को
• पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 18, 2021 को 12:00 पी एम बजे
🔱स्नान की शुभ मुहूर्त 🔱
• कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने का शुभ मुहूर्त 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को ब्रम्ह मुहूर्त से दोपहर 02:29 तक है।
🔱कार्तिक पूर्णिमा के दिन यह जरूर करें🔱
🌹 मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन दान का भी विशेष महत्व होता है. इस दिन अन्न और वस्त्र आदि का दान करना से पुण्य की प्राप्ति होती है. इस दिन चावल का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है.
🌹 कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी देव स्थान पवित्र नदी या सरोवर में जाकर दीपदान अवश्य करें. इस दिन देव दीपावली होताी है और इस दिन दीपदान करने से देवताओं का आशीर्वाद मिलता है.
🌹 कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी में दीप प्रजव्वलित करके विधिवत पूजन अवश्य करना चाहिए. साथ ही शालीग्राम का पूजन भी जरूर करें. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है.
🌹 कहते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य गेट पर आम के पत्तों और फूलों की तोरण लगाएं. रंगोली बनाएं और सत्यनारायण की कथा करें. इससे भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में धन- धान्य बना रहता है।
🌹कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं और माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं एवं पांच कन्याओं को खिलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपना आर्शीवाद भक्तों को देती हैं। इस दिन अपनी पत्नी, मां, बहन या बेटी को कुछ न कुछ उपहार जरूर दें क्योंकि उनमें साक्षात् लक्ष्मी का वास माना जाता है और ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
🌹पूर्णिमा के दिन जो भी जातक मीठे जल में दूध मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाता है उस पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
🌹कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र का रत्न मोती धारण करें इससे चंद्र मजबूत होगा और इससे जुड़े बुरे प्रभाव दूर होंगे।

No comments:

Post a Comment

बसंत पंचमी

  बसंत पंचमी यानी मां सरस् ‍ वती की पूजा का यह पर्व इस बार 5 फरवरी दिन शनिवार को देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन दो शुभ योग बन रहे हैं। 5 फरवर...